धमतरी

किसान संघ की बैठक में कार्यशाला कराने का निर्णय
25-Jun-2023 4:45 PM
किसान संघ की बैठक में कार्यशाला कराने का निर्णय

कुरुद, 25 जून। कृषि उपज मंडी परिसर कुरूद में भारतीय किसान संघ धमतरी जिला की बैठक हुई जिसमें 15 जुलाई को उद्यानिकी, जैविक एवं वैज्ञानिक खेती, बीज संवर्धन, फसल मार्केटिंग, कीट प्रबंधन के संबंध में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

भारतीय किसान संघ की बैठक में प्रांतीय संगठन मंत्री तुलाराम धीवर की उपस्थिति में संगठन के विस्तार कर  आम किसानों को जोडक़र किसानों के हित संवर्धन की लड़ाई लडऩे के संबंध में चर्चा किया गया। जिसमें स्पष्ट किया गया भारतीय किसान संघ एक गैर राजनीतिक संगठन है जिसका गठन 4 मार्च 1979 राजस्थान से हुआ था। जो आज भारत के किसानों का एक बड़ा संगठन है, जिसकी जड़ें अधिकांश राज्यों में फैली हुई है। संघ लगातार किसानों के हित में केंद्र और राज्य के कमियों को सामने लाता रहा है।

 धमतरी जिला अध्यक्ष लालाराम चंद्राकर ने इस मौके पर बताया कि  विगत चुनाव के समय किसानों से किये गये वायदे आज भी हवा में तैर रहे हैं। जिसमें ?600 बोनस 60 वर्ष से ऊपर किसानों को पेंशन, शराबबंदी आदि शामिल हैं। जिला मंत्री दुलार सिन्हा सहमंत्री कपिल पटेल ने बताया कि 15 जुलाई को कृषि के क्षेत्र में उद्यानिकी जैविक वैज्ञानिक खेती बीज संवर्धन फसल मार्केटिंग कीट प्रबंधन के संबंध में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

 जिसमें कृषि जगत में विशेष काम से अपनी बनाने वाले  किसानों को आमंत्रित कर उनके मार्गदर्शन में जिले के किसानों को कृषि के क्षेत्र में कैसा लाभ मिले इसके संबंध में मार्गदर्शन प्रदान लिया जाएगा । इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष  सिंधु बैस एवं, पूर्णिमा साहू, ज्योति साहू, रमन साहू, जगदीश चंद्राकर, उत्तम साहू, भोलाराम, सुनाऊराम साहू आदि उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट