धमतरी
कुरुद, 24 जून। चुनाव पुर्व सभी कांग्रेसियों को चुनाव प्रबंधन से लेकर विपक्षी पार्टी के दांवपेंच को निष्फल बनाने के पैंतरे सिखाने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिसमें पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मोहन मरकाम ने भी कार्यकताओं को जीत के टिप्स दिए।
शनिवार को मंगल भवन में कुरुद में विधानसभा के सभी 237 बूथो के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिससे प्रदेश संगठन द्वारा भेजे गए चार मास्टर ट्रेनर विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव में जीत के लिए जरूरी उपायों के बारे में बता कांग्रेसियों को एकजुट होकर विपक्षी पार्टी का मुकाबला करने की समझाइश दे रहे हैं।
पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने भी माइक अपने हाथों में लेकर कांग्रेस जनों को जीत का गुरु मंत्र दिया। इस मौके पर पूर्व विधायक गुरुमुख सिंह होरा, अजजा आयोग उपाध्यक्ष राजकुमारी दीवान, मंडी अध्यक्ष नीलम चन्द्राकर, नपं अध्यक्ष तपन चन्द्राकर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आशीष शर्मा, मुकेश कोसरे सहित कुरुद विधानसभा के पार्टी नेता कार्यकर्ता मौजूद थे।


