धमतरी

गोरेगांव स्कूल में बच्चों ने किया योग
22-Jun-2023 4:06 PM
गोरेगांव स्कूल में बच्चों ने किया योग

नगरी, 22 जून। प्राथमिक /माध्यमिक शाला गोरेगांव मैं अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस का आयोजन किया गया। योग कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर किया गया।

योगा शिक्षक चुलेश्वरी पायल, गीतांजलि मेश्राम, राकेश कुमार कोसरिया ने योगा के विभिन्न 34 प्रकार के आसनो। भुजंगासन, मकरासन, नौकासन, धनुरासन, शवासन सिद्धासन पश्चिमोत्तानासन, सुप्त वज्रासन, मंडूकासन ,चक्रासन सर्वांगसम, वक्रासन सहित सभी आसनों के बारे में बच्चों के साथ योगाभ्यास करवाएं एवं उनसे होने वाले फायदे को बताएं।

कौशल प्रसाद साहू प्रधान पाठक माध्यमिक शाला गोरेगांव संकुल केंद्र अमाली ने बताया कि योग एक ऐसी विधा है, जो ना सिर्फ शारीरिक वरन मानसिक सामाजिक और नैतिक स्तर तक हमें स्वस्थ बनाए रखने में सहायता करता है। अभ्यास की ऐसे करें शुरुआत योग यात्रा प्रारंभ करते समय अपनी उम्र, वजन, शारीरिक और मानसिक स्थिति का ध्यान रखना है। तय कर लें कि आपको स्वस्थ रहना है और इसे ध्यान में रखकर योग की शुरुआत करें। यदि कोई बीमारी है तो रोग विशेषज्ञ से इसके लिए सलाह लें।

   उक्त अवसर पर ग्राम पंचायत गोरेगांव के सरपंच मालती ध्रुव, कृष्ण कुमार मंडावी शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पालक गन ग्रामीण जन, छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। सभी छात्र-छात्राओं के लिए जलपान का उचित व्यवस्था किया गया था।


अन्य पोस्ट