धमतरी
लाईवलीहुड कॉलेज में प्रशिक्षण के लिए आवेदन 27 तक आमंत्रित
22-Jun-2023 3:05 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
धमतरी, 22 जून। छत्तीसगढ़ राज्य कौशल विकास प्राधिकरण लाईवलीहुड कॉलेज द्वारा व्यावसायिक प्रशिक्षण के तहत विभिन्न कोर्सों में नि:शुल्क आवासीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए बेरोजगारी भत्ता से लाभान्वित पुरूष आवेदकों से आगामी 27 जून तक आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। सहायक परियोजना अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्लंबिंग जनरल कोर्स के लिए दसवीं पास और फील्ड टेक्निशियन ए.सी. रिपेयरिंग कोर्स के लिए आठवीं पास युवा आवेदन कर सकते हैं।
उक्त कोर्स के लिए इच्छुक युवा शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक पासबुक व राशन कार्ड, पोसपोर्ट साईज की फोटो आदि दस्तावेज के साथ सुबह 10 से शाम 5.30 बजे तक सिविल कोर्ट के पास स्थित लाईवलीहुड कॉलेज में आवेदन जमा कर सकते हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


