धमतरी

धीवर समाज के सैकड़ों छात्र-छात्राओं का काउंसलिंग व निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
21-Jun-2023 4:13 PM
धीवर समाज के सैकड़ों छात्र-छात्राओं का काउंसलिंग व निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

धमतरी, 21 जून। माता शीतला की पूजा अर्चना करके 24वें कैरियर काउंसलिंग एवं निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम का आरंभ किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुरेश कुमार धीवर प्रदेश अध्यक्ष, विशिष्ट अतिथि डॉ.रामलाल पेंदरिया महासचिव, पवन धीवर कोषाध्यक्ष, खिलावन रिगरी, सब रजिस्ट्रार छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट, हेमंत मत्स्यपाल संचालक खेल एवं युवा कल्याण छत्तीसगढ़ शासन, दिलीप कुमार नाग राष्ट्रपति एवं राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त शिक्षाविद, डॉ. एचएल मीनपाल एमडी, डॉक्टर ज्योति मीनपाल एमबीबीएस निश्चेतना विशेषज्ञ, डॉ.सौरभ धीवर, एमबीबीएस, डॉ.दिनेश नाग बीएएमएस आयुर्वेद, ईश्वरी मत्स्यपाल व्याख्याता गणित, प्रीति हिरवानी लेखाधिकारी निर्वाचन आयोग, संजय धीवर लेखाधिकारी सीजीपीएससी चयनित, रितु कोसरिया सहायक परियोजना अधिकारी, आलोक मत्स्यपाल व्याख्याता मास्टर ट्रेनर, ओम प्रकाश नाग व्याख्याता, भक्ति मीनपाल आईआईटी मुंबई में अध्ययनरत, विनय जैन संचालक केटलिस्ट कोचिंग सेंटर, डॉ.निधि वर्मा मनोचिकित्सक, रायपुर को आमंत्रित किया गया।

 कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए सोहनलाल धीवर ने कहा कि समाज द्वारा 24 वर्षों से कैरियर काउंसलिंग का आयोजन किया जा रहा है जिसका सुपरिणाम सामने है आज समाज में डॉक्टर, इंजीनियर, प्रशासनिक अधिकारी, बैंकर विधिक अधिकारी सहित सभी क्षेत्रों में समाज की पहुंच बन चुकी है और निरंतर बढ़ती जा रही है।

बच्चों का मार्गदर्शन करते हुए शिक्षाविद दिलीप नाग ने कहा की सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं है कड़ी मेहनत ही एकमात्र विकल्प है। सफलता एक दिन में नहीं मिलता लेकिन एक दिन मिलता अवश्य है। छात्र-छात्राएं अपना हौसला बनाए रखें।

सब रजिस्टार खिलावन रिगरी ने कहा कि प्रतिभा साधनों की मोहताज नहीं होती, हर कठिनाई को पार करके सामने आती ही है और जब पूरा समाज आपके साथ है तो विचलित होने की आवश्यकता ही नहीं है। उन्होंने विधिक सेवा में जाने के लिए परीक्षा की तैयारी कैसे करें इस पर बच्चों का मार्गदर्शन किया तथा समाज में शिक्षा विकास फंड बनाने का आग्रह किया जिससे निर्धन मेघावी बच्चों की मदद की जा सके।


अन्य पोस्ट