धमतरी
अपर कलेक्टर और समाज सेवियों ने चलाया मतदाता जागरूकता कार्यक्रम
20-Jun-2023 4:03 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
धमतरी, 20 जून। जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता कार्यक्रम से आमजन बारी-बारी से जुड़ते जा रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार 18 जून को धमतरी के शिवा प्रधान, लोकेश साहू, विजय यादव, जानकी गुप्ता, रितु प्रधान आदि समाजसेवियों ने जिले के युवा एवं मतदाताओं को शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान उन्होंने हाथो में बैनर के लेकर सब्जी विक्रेताओं और दुकानदारों को बिना किसी भय और लालच के मतदान करने कहा। अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक ने मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में कहा कि धमतरी जिले में शत-प्रतिशत मतदान हो यह हम सबका कर्तव्य है। प्रत्येक मतदाता मतदान केंद्र पर पहुंचे और अपने वोट का इस्तेमाल करे। साथ ही अपनी सरकार तय करे, ताकि जिले का सर्वांगीण विकास हो सके।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


