धमतरी

भारत जोड़ो यात्रा का चरमुडिय़ा में समापन
20-Jun-2023 3:02 PM
भारत जोड़ो यात्रा का चरमुडिय़ा में समापन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुरुद, 20 जून। पूर्व पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन  अवसर पर कुरूद विधानसभा में युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित भारत जोड़ो पदयात्रा के समापन में 17 युवाओं के कांग्रेस प्रवेश का दावा युकां ने किया है।

 कुरूद से 16 जून से प्रारंभ भारत जोड़ो पद यात्रा का समापन 19 जून को चरमुडिया में हुआ। जहां पदयात्रा के साथ ही कांग्रेसी नेताओं ने पंचायत चुनाव के लिए कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों के पक्ष में डोर टू डोर प्रचार किया।

चार दिवसीय भारत जोड़ो यात्रा के समापन कार्यक्रम में कांति सोनवानी, आशीष शर्मा, शारदा साहू, तपन चन्द्राकर, भरत नाहर, तारिणी चंद्राकर, सुमन साहू,  कुसुमलता साहू,  तोषण साहू, गिरीश साहू आदि कांग्रेसी नेताओं ने भूपेश बघेल सरकार की जनकल्याण योजनाओं की जानकारी देकर ग्रामीणों से कांग्रेस के लिए समर्थन मांगा।

कार्यक्रम का संचालन युकाध्यक्ष देवव्रत साहू एवं सरपंच प्रत्याशी सुरेखा गुरुदेव महिपाल ने आभार व्यक्त किया।अंत में युकां अध्यक्ष देवव्रत ने बताया कि राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस पार्टी की विचारधारा एवं भूपेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर चरमुडिय़ा के 17 युवाओं ने कांग्रेस प्रवेश किया है।

इस अवसर पर उत्तम साहू, राघवेंद्र सोनी, डुमेश साहू,  रोशन चंद्राकर, लीकेश साहू, लिली श्रीवास, महिम शुक्ला, रिजवान रिजवी इंद्रजीत सिंह, भारत भूषण, योगेश साहू, चंद्रप्रकाश देवांगन, रुद्रनाथ साहू, वतांजली गोस्वामी, काजल बंजारे, गुरुदेव महिपाल, सतीश निर्मलकर, ईश्वर पटेल, लोकेश साहू, पुष्प साहू, संतोष, जनक साहू आदि उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट