धमतरी

छत्तीसगढ़ भ्रमण पर निकले सायकल यात्री का भखारा में स्वागत
18-Jun-2023 8:33 PM
छत्तीसगढ़ भ्रमण पर निकले सायकल यात्री का भखारा में स्वागत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुरुद, 18  जून। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से प्रेरित होकर राजनादगांव से सायकल यात्रा पर निकला युवक  विभिन्न जिलों में शांति सद्भावना और गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ का संदेश देते हुए भखारा पहुंचा, तो इस उत्साही युवक का कांग्रेसी नेताओं ने जोरदार स्वागत किया।

  सायकल से छत्तीसगढ़ भ्रमण पर निकले राजनादगांव के यशकुमार सोनी शनिवार को नगर पंचायत भखारा पहुंचे। युवा कांग्रेस भखारा के नेतृत्व में ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश कोसरे, पूर्व नपं अध्यक्ष भरत नाहर ने गमछा पहनाकर यात्री का गर्मजोशी से स्वागत किया।

चर्चा में यश सोनी ने बताया की अपन साइकिल मं जम्मों छत्तीसगढ़ ल घुम्बो अऊ सिखबो के उद्देश्य से यात्रा शुरू की थी। पिछले 80 दिनों में राज्य का एक तिहाई हिस्सा नाप चुके हैं। इस दरम्यान मैंने भूपेश बघेल सरकार की नरवा, गरवा, घुरवा बाड़ी आदि योजनाओं की जमीनी हकीकत देखी।

जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलने से सर्वहारा वर्ग खुश हैं। किसान, मजदूर, आदिवासी, युवा, महिलाए, कर्मचारी कका के काम से संतुष्ट हैं। विशेष कर हमारी संस्कृति सभ्यता, तीज त्यौहार को बढ़ावा देने का जो काम इस सरकार ने किया है उससे आम छत्तीसगढिय़ा गदगद हैं।

ब्लॉक युकां अध्यक्ष राजू साहू ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा व मुख्यमंत्री के गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ की परिल्पना को साकार करती पेंटिंग भेंट कर युवा यात्री के जज्बे की तारीफ की।

 इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी किशुन निर्मलकर, पुर्व नपं अध्यक्ष विनोद साहू, जपं सभापति संतोष साहू, होमेंद्र साहू, महेन्द्र साहू, वीरेंद्र साहु,अनिल निर्मलकर, बिट्टू गौर, रविंद्र सेन, पुखराज साहू आदि मौजूद थे।


अन्य पोस्ट