धमतरी
टिफिन बैठक में एक साथ भोजन
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 18 जून। भारतीय जनता पार्टी महाजनसंपर्क अभियान के तहत देश भर में टिफिन बैठक कर रही है,जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे और साथ ही भोजन भी करेंगे,टिफिन मीटिंग के जरीए पार्टी सभी को संदेश देना चाहती है कि नेता और कार्यकर्ता के बीच कोई फर्क नहीं है। इसी कड़ी में स्थानीय अग्रसेन भवन में विधानसभा स्तरीय टिफिन बैठक का अयोजन हुआ जिसमें विधायक रंजना साहू,जिलाध्यक्ष शशि पवार सहित तमाम बड़े नेता पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर भोजन किए।
इस बैठक में विधायक रंजना साहू एक सामान्य पार्टी के कार्यकर्ता की तरह नजर आई. वो खुद अपना टिफिन लेकर पहुंची और उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बातचीत की और पदाधिकारियों की बातों को भी गौर से सुना,तो वहीं बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी सिर्फ एक राजनीतिक दल नहीं एक परिवार है,केंद्र सरकार के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर टिफिन बैठक में कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं वरिष्ठजनों के साथ सहभोज किया। सामाजिक समरसता का अनुपम उदाहरण भाजपा संगठन में सदैव देखने को मिलता है।
भाजपा जिला अध्यक्ष शशि पवार ने कहा कार्यकर्ताओं इन नौ वर्षों की सेवा सुशासन गरीब कल्याण की विकास यात्रा को जन जन तक पहुंचाने भाजपा कार्यकर्ताओं का अहम योगदान है,अपनी ऊर्जा को राष्ट्रनिर्माण में लगा कर माँ भारती की सेवा करते हुए भाजपा के एक एक कार्यकर्ता ने भारत के सम्पूर्ण विकास में अपनी सहभागिता प्रदान की है उन्हीं देवतुल्य कार्यकर्ताओं के साथ सहभोज करने का सुअवसर आज प्राप्त हुआ है।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री रामू रोहरा,पूर्व महापौर अर्चना चौबे,पूर्व महिला आयोग सदस्य खिलेश्वरी किरण,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बालाराम साहू,प्रीतेश गांधी,डेनिश चंद्राकर,आमदी नगर पंचायत अध्यक्ष हेमंत माला,भाजपा मछुआरा प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक नेहरू निषाद,भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रदेश संयोजक महेंद्र पंडित,भाजपा जिला उपाध्यक्ष अरविंदर मुंडी,जिला पंचायत सदस्य दमयनतीन साहू,जिला मंत्री बीथिका बिश्वास,भगत यादव,रोहिताष मिश्रा,मंडल अध्यक्ष गण आमदी मुरारी यदु,धमतरी विजय साहू,गंगरेल उमेश साहू,भोथली हेमंत चंद्राकर,अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश मंत्री रेशमा शेख,सुमिता पंजवानी,धनीराम सोनकर,सुशीला तिवारी,जागेश्वरी साहू,धनेश्वरी साहू,अजय देशलहरे,बिसन निषाद,अवनेंद्र साहू,हेमराज सोनी,अखिलेश सोनकर,राकेश चंदवानी,विनोद पांडे,ऋषभ देवांगन,अमित अग्रवाल,तारेंद्र चंद्राकर,आनंद स्वरूप,हुलासराम साहू,नीलू रजक,कोमल सार्वा,वीरेंद्र साहू,अमित साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


