धमतरी

डिजीटल सिग्नेचर के उपयोग एक दिवसीय प्रशिक्षण
18-Jun-2023 8:29 PM
डिजीटल सिग्नेचर के उपयोग एक दिवसीय प्रशिक्षण

धमतरी, 18 जून। जिले में एकीकृत वित्तीय प्रबंधक प्रणाली के अंतर्गत कोपालयों से महालेखाकार कार्यालय को भेजे जाने वाले भौतिक व्हाउचर के स्थान पर डाटा फार्म में व्हाउचर प्रेषित किए जाने के संबंध में जिला कोषालय धमतरी द्वारा जिला पंचायत धमतरी के सभाकक्ष में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया।

शिविर में वरिष्ठ कोषालय अधिकारी द्वारा कोषालय में प्रस्तुत किए जाने वाले वेतन देयक को किस प्रकार से डिजिटल सिग्नेचर किया जाना है के संबंध में समस्त आहरण एवं संवितरण अधिकारी जिला धमतरी एवं वेतन देयक तैयार करने वाले लिपिक / ऑपरेटर को कम्प्यूटर को ई व्हाउचर साफ्टवेयर इन्स्टॉल करके डिजिटल सिग्नेचर करने का लाइव प्रशिक्षण दिया गया है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला कोषालय अधिकारी रोहित साहू, सहायक कोषालय अधिकारी शैल ध्रुव, दिप्ती मंडावी, कोषालय के अशोक कुमार सहित विभिन्न विभागों के आहरण एवं संवितरण अधिकारी एवं अधीनस्त कर्मचारी उपस्थित थे। 


अन्य पोस्ट