धमतरी

परखंदा में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर
17-Jun-2023 6:53 PM
परखंदा में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर

खेल की बारीकियां सिखाईं
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरूद,  17 जून।
ग्राम पराखंदा में खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा 17 मई से 15 जून तक ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें खिलाडिय़ों को नेटबॉल, बॉल बैडमिंटन और डॉज बॉल की बारीकियां सिखाई गई।

खेल शिक्षक गोपाल साहू, गैदलाल साहू ने बताया की प्रशिक्षण शिविर मे 90 प्रशिक्षणथियों मे भाग लेकर अपनी प्रतिभा को निखारने का काम किया। समापन समारोह में बीईओ रविन्द्रनाथ मिश्रा,एबीओ चंद्रकुमार साहू, प्राचार्य हीराराम साहू, संकुल समन्यक तोमनलाल ध्रुव, विकासखंड खेल प्रभारी शेषनारायण देवांगन शाला समिति अध्यक्ष देवेंद्र साहू ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों को प्रशस्ति पत्र और किट देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर चंपेश्वर सोनकर, नरेन्द्र डिड़ी रविन्द्र साहू, नरेंद्र, मुकेश, तीजूराम, संजय, दाऊलाल, जीवन, हिमांशु निषाद, भेमा साहू, टिकेश्वरी, हरिनारायण, गीतेश्वर साहू, गजेंद्र निषाद आदि उपस्थिति थे।


अन्य पोस्ट