धमतरी
सांसद और समाज के प्रमुख भी रहे मौजूद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 16 जून। महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के सांसद चुन्नी लाल साहू, साहू समाज प्रदेशाध्यक्ष टहलसिंह साहू, नपं अध्यक्ष तपन चंद्राकर सहित समाजिक पदाधिकारी, भाजपा कांग्रेस से जुड़े नेताओं, सिविल सोसायटी के लोगों एवं कुछ पत्रकारों की मौजूदगी में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं साहू समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष मालकराम साहू ने केक काट कर अपना जन्मदिन मनाया।
ज्ञात हो कि शासकीय स्वास्थ्य सेवा से जुड़े श्री साहू ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेकर समाज सेवा का रास्ता चुना। साहू संघ के विभिन्न पदों को धारन करने वाले मालकराम की सक्रियता को देखते हुए साहू समाज ने उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से ताल्लुक रखने वाले श्री साहू विधायक अजय चन्द्राकर के राजनीतिक कौशल से प्रभावित होकर उनके करीब आए, आज-कल वे विधायक के हर कार्यक्रम में मंच साझा करते नजर आते हैं।
समाज के हर वर्ग में अपनी स्वीकार्यता बनाने वाले मालकराम के जन्मदिन पर बधाई देने पहुंचे सांसद चुन्नी लाल साहू, प्रदेश साहू संघ अध्यक्ष टहल सिंह साहू, उपाध्यक्ष भुनेश्वर साहू, महामंत्री दयाराम साहू, सांसद प्रतिनिधि दुलकिशन साहू, पूर्व नपं अध्यक्ष रविकांत चंद्राकर, बोल बम सेवा समिति अध्यक्ष भानु चंद्राकर, समाज सेवी भूपेंद्र चंद्राकर, विधायक प्रतिनिधि कृष्णकांत साहू, खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. यूएस नवरत्न, नगर साहू समाज संरक्षक दुर्गेश साहू, व्यापारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष गोकुल साहू, भाजयुमो नेता भूपेंद्र सिंहा, सत्यम चंद्राकर, पारस निर्मलकर, सन्नी शर्मा, युवराज साहू, जागेश्वर नेताम, मुकेश नागवानी सहित कांग्रेसी नेता, कुछ चुनिंदा पत्रकार एवं अधिकारी कर्मचारियों ने श्री साहू के दिर्घायु जीवन एवं उज्डवल राजनीति भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। विन्नू साहू, डॉ. क्षितिज, लक्ष्मीकांत एवं साहू परिवार ने सभी का आभार व्यक्त किया।


