धमतरी

18 को धीवर समाज का मेगा कैरियर काउंसलिंग
15-Jun-2023 8:27 PM
18 को धीवर समाज का मेगा कैरियर काउंसलिंग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

धमतरी, 15 जून। शिक्षा समाज के विकास का मूल मंत्र है। अच्छी और दिशापरक शिक्षा समाज के तेजी से विकास का मार्ग प्रशस्त करती है, वहीं दिशाहीन शिक्षा समाज के विकास में सबसे बड़ी रुकावट है। छात्र-छात्राओं को सही समय पर सही मार्गदर्शन नहीं मिल पाने, उनकी रुचि के विषय का चयन नहीं कर पाने एवं इस संबंध में पालकों को कम जानकारी होने के कारण छात्रों के समक्ष भटकाव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है, जिसका खामियाजा छात्र एवं उसके परिवार को तो उठाना ही पड़ता है।

 इससे समाज को भी अपूरणीय क्षति होती है, जिसकी भरपाई करना संभव नहीं होता। अत: छात्र-छात्रा एवं उनके माता-पिता को समय रहते इन महत्वपूर्ण बातों पर विस्तार पूर्वक सही और सटीक जानकारी प्रदान करने तथा समाज की प्रतिभाओं को सही दिशा देने के लिए 18 जून दिन रविवार को दोपहर 3 बजे से शीतला माता मंदिर धीवर समाज भवन महिमा सागर वार्ड धमतरी में धीवर समाज का मेगा कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

समाज के छात्र छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए धीवर समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार धीवर मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि महासचिव डॉ. रामलाल मत्स्यपाल एवं कोषाध्यक्ष पवन धीवर, विशेष रूप से उपस्थित होंगे साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में खिलावन रिगरी सब- रजिस्टार छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट, हेमंत मत्स्यपाल, संचालक खेल एवं युवा कल्याण छत्तीसगढ़ शासन, दिलीप कुमार नाग राष्ट्रपति एवं राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त शिक्षाविद, डॉ. एच एल मीनपाल,एमडी (ऑर्थ) मेकाहारा रायपुर, ज्योति मीनपाल,एमबीबीएस डीए निश्चिचेतना विशेषज्ञ, डॉ. दिनेश नाग बीएएमएस, ईश्वरी मत्स्यपाल व्याख्याता (गणित), डॉ. सौरभ धीवर एमबीबीएस, प्रीति हिरवानी लेखाधिकारी सीजीपीएससी चयनित, संजय धीवर लेखाधिकारी सीजीपीएससी चयनित,  रितु कोसरिया, सहायक परियोजना अधिकारी, आलोक मत्स्यपाल व्याख्याता (मास्टर ट्रेनर), ओमप्रकाश नाग व्याख्याता, स्वामी आत्मानंद हाई स्कूल, भक्ति मत्स्यपाल, आईआईटी मुंबई में अध्ययनरत, विनय जैन, संचालक कैटलिस्ट कोचिंग सेंटर एवं डॉ निधि वर्मा, मनोचिकित्सक, रायपुर द्वारा बच्चों को मानसिक रूप से परीक्षा हेतु कैसे तैयार किया जाए उनके मन के भय को कैसे दूर किया जाए इस संबंध में विशेष रूप से बताया जाएगा।

दिनेश नाग एवं उनकी टीम द्वारा बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं परिजनों का निशुल्क रक्त एवं शुगर जांच किया जाएगा।

कुरुद परगना, आमदी परगना, कंडेल परगना एवं नगरी सांकरा क्षेत्र के छात्र छात्राओं को भी उपस्थित होकर लाभ लेने का अनुरोध किया गया है ।

धीवर समाज धमतरी के महासंरक्षक परमेश्वर फूटान, संरक्षक होरीलाल मत्स्यपाल, अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद जगबेडहा, सचिव सोहनलाल धीवर ने समस्त परिजनों से अधिक से अधिक संख्या में इस कार्यक्रम में उपस्थित होने का अनुरोध किया।


अन्य पोस्ट