धमतरी

राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव शिमला में शाश्वत उत्सर्ग थिएटर ने जीते तीन राष्ट्रीय पुरस्कार
15-Jun-2023 8:01 PM
राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव शिमला में शाश्वत उत्सर्ग थिएटर ने जीते तीन राष्ट्रीय पुरस्कार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

धमतरी, 15 जून। शाश्वत उत्सर्ग यूथ थिएटर ग्रुप धमतरी के कलाकार शिमला में आयोजित 68 वें राष्ट्रीय थिएटर महोत्सव में भाग लिया तथा मलेछ नाटक को तीन राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हुआ।

उक्त महोत्सव ऑल इंडिया आर्टिस्ट एसोसिएशन शिमला के तत्वावधान में रोहितास्व गौर,भाभीजी घर पर हैं फेम के तिवारीजी तथा रेखा गौर के निर्देशन में आयोजित किया गया। इस महोत्सव में धमतरी के कलाकार आकाश गिरी गोस्वामी द्वारा निर्देशित और प्रेम सिंह सागर द्वारा लिखित नाटक मलेछ का शिमला के गेयटी थिएटर में मंचन किया।

इस नाटक में आकाश गिरी गोस्वामी, देवशंकर देव, वीरेंद्र कुंजाम, नटवर कन्नौजे, शावेन्द्र शांडे, सुरेशदास मानिकपुरी, रघुनाथ कन्नौजे, कमल नारायण कौशिक,ने अपनी-अपनी अभिनय से नाटक को जीवंत किया। इस नाटक में संगीत संयोजन आशीष साहू, संगीत संचालन सत्यवान साहू, प्रकाश संचालन रवि साहू, ब्रशर चित्रांकन वेंकटेश प्रसाद साहू, पोस्टर निर्माण वेदप्रकाश सिन्हा व भूपेंद्र दास मानिकपुरी, रूप सज्जा आकाश गिरी गोस्वामी, सेट निर्माण दुष्यंत सिन्हा, तोरण नेताम व शेषनारायण गजेंद्र, वेशभूषा देवशंकर देव, सामग्री प्रबंधन नटवर कन्नौजे ने किया है।

 इस नाटक को ऑल द बेस्ट कंसोलेशन खिताब से नवाजा गया। मलेछ की भूमिका के लिये आकाश गिरी गोस्वामी को बेस्ट कांसोलेशन अभिनय का खिताब प्राप्त हुआ तथा बेस्ट मेकअप का पुरस्कार भी आकाश गिरी गोस्वामी को प्राप्त हुआ।

इस उपलब्धि पर रंजना डिपेंद्र साहू विधायक धमतरी, निशु चंद्राकर उपाध्यक्ष जिला पंचायत धमतरी, विजय देवांगन महापौर नगर पालिक निगम धमतरी, चंद्रकांत कौशिक अपर कलेक्टर, गीता रायस्त अनुविभागीय अधिकारी नगरी अखिलेश तिवारी उपसंचालक समाज कल्याण, बृजेश बाजपाई जिला शिक्षा अधिकारी, लक्ष्मणराव मगर उपसंचालक शिक्षा, तार सिंह खरे तहसीलदार कुकरेल, चंचल शर्मा बी ई ओ.धमतरी, कलीराम साहू बीईओ नगरी, टी आर नागवंशी प्राचार्य खरतुली, संजय सोनी आर आई, दीपचंद भारती आर आई, सुरजीत नवदीप राष्ट्रीय कवि, मदन मोहन खंडेलवाल, उमेश्वरी संभाकर एवं कला प्रेमियों ने बधाई दी है


अन्य पोस्ट