धमतरी

लखमा ने कुरुद के कांग्रेसियों से की भेंट-मुलाकात
14-Jun-2023 6:16 PM
लखमा ने कुरुद के कांग्रेसियों से की भेंट-मुलाकात

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुरूद, 14 जून। छत्तीसगढ़ के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री  कवासी लखमा बस्तर से रायपुर प्रवास के दौरान कल कुरुद में मंडी अध्यक्ष नीलम चन्द्राकर एवं जिला पंचायत सभापति तारिणी चन्द्राकर के निवास पर रुककर पार्टी नेताओं-कार्यकर्ताओं से भेंट मुलाकात की।

बुधवार को थोड़ी देर के लिए चन्द्राकर निवास में रूके मंत्री श्री लखमा ने बताया कि सीएम भूपेश बघेल के काम काज से आम जनता, किसान, मजदुर और फुटकर व्यापारी खुश हैं। कांग्रेस सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं से सभी वर्गों को लाभ मिल रहा है। जिससे प्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में सकारात्मक माहौल है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा और संघ परिवार के दुष्प्रचार से सावधान रहते हुए हमें जनता से सीधे संवाद करते रहना है, तभी हम कुरुद विधानसभा सहित छत्तीसगढ़ में 75 पार के लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं। 

इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष आशीष शर्मा, वरिष्ठ पार्षद रजत चन्द्राकर, ब्लाक महामंत्री महिम शुक्ला, चन्द्रप्रकाश देवांगन, पंकज जोशी, अशोक साहू, मुकेश कश्यप, संतोष प्रजापति, जितेंद्र जोशी, वैभव चन्द्राकर, लेखराम साहु, सौरभ पाल, गुरुदेव महिपिल, सतीश निर्मलकर आदि उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट