धमतरी

मनरेगा मजदूर की मौत, जनपद अध्यक्ष ने सौंपा चेक
10-Jun-2023 4:23 PM
मनरेगा मजदूर की मौत, जनपद अध्यक्ष ने सौंपा चेक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुरुद, 10 जून। ग्राम पंचायत बगौद में मनरेगा अन्तर्गत चल रहे कार्यों में भागवत पिता देवसिंग चन्द्राकर का निधन हो जाने के कारण 9 जून को जनपद अध्यक्ष शारदा  साहू ने मृतक के परिजनों को क्षतिपूर्ति के तौर पर 25000 रूपये का चेक सौंपा।

इस मौके पर सरपंच मीनाक्षी लीलाराम साहू , सभापति धरम लाल साहू ,पार्षद मनीष साहू, मंण्डी उपाध्यक्ष प्रमोद साहू, भीखम यादव, लता धु्रवंशी सहित रोजगार सहायक एवं मनरेगा विभाग के कर्मचारी मौजूद थे।

 


अन्य पोस्ट