धमतरी

केपीएल क्रिकेट का फायनल आज, रायपुर व कुमली आमने-सामने
22-May-2023 4:46 PM
केपीएल क्रिकेट का फायनल आज, रायपुर व कुमली आमने-सामने

कुरुद, 22 मई। कुरुद में चल रहे केपीएल रात्रिकॉलिन क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में कुमली ने राजनांदगांव को और रायपुर चैलेंजर्स ने डबल्यूआरएस रायपुर को हराकर फायनल में प्रवेश किया। आज शाम एक लाख की नगद पुरस्कार वाली स्पर्धा को जीतने रायपुर चैलेंजर्स एवं कुमली की टीम फायनल मुकाबले में आमने-सामने होंगी।

खेल मैदान कुरुद में फे्रण्ड्स क्लब कुरुद द्वारा रात्रिकॉलिन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में 20 मई को तीन मैच खेले गए, जिसमें चैलेंजर्स रायपुर ने धमतरी को, भिलाई नाईन ने शैलूर को एवं तीसरे मैच में चैलेंजर्स रायपुर ने भिलाई नाईन को हराया। छत्तीसगढ़ के रणजी ट्रॉफी टीम के ओपनर बल्लेबाज शशांक चंद्राकर का सम्मान फे्रण्ड्स क्लब की ओर से विनोद गोस्वामी, भूपेंद्र चंद्राकर, रविकान्त चंद्राकर, हरीश देवांगन, सुरेश अग्रवाल, मुरली शादीजा, टीआर सिन्हा द्वारा किया गया। सोमवार 22 मई की शाम फायनल मुकाबले में जीतने वाली टीम के विजेता को विधायक अजय चंद्राकर और टीवी कलाकार दीपिका सिंह  पुरस्कार वितरण करेंगे।


अन्य पोस्ट