धमतरी
धोबी समाज ने सीएम का जताया आभार
18-May-2023 4:03 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 18 मई। भेंट मुलाकात कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धमतरी शहर में धोबी समाज को जमीन देने के निर्देश कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी को दिया।
जमीन आबंटित होने के बाद निर्माण के लिये राशि भी देने का मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया। धोबी समाज के जिला अध्यक्ष भरत निर्मलकर ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार जताया है और बताया कि जमीन नगर निगम धमतरी के महिमा सागर में मिलेगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


