धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 17 मई। ग्रीष्मकालीन खेल स्पर्धा का आयोजन शासकीय श्रृंगी ऋषि उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय नगरी के मैदान में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि अंबिका मरकाम पूर्व विधायक सिहावा विधानसभा क्षेत्र एवं अध्यक्षता मीना बंजारे जिला पंचायत सदस्य विशिष्ट अतिथि सुनीता निर्मलकर के आतिथ्य में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर एस के प्रजापति प्राचार्य श्रृंगी ऋषि उत्कृष्ट विद्यालय नगरी, डीसी खत्री प्राचार्य महेश्वरी ध्रुव सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी नगरी, आर एल साहू विकासखंड समन्वयक नगरी, लोमश साहू समन्वयक हरदी भाटा लोचन साहू समन्वयक नगरी, खोमन सहारे पी टीआई धनेंद्र सोरी गायत्री शिक्षक माध्यमिक शाला कोटपाराा,पीके साहू व्याख्याता उपस्थित थे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अंबिका मरकाम ने खेलों पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को प्रतिदिन प्रशिक्षण स्थल में उपस्थित होकर खेल भावना से खेलें एवं आगे खेल के साथ स्वस्थ मानसिक शारीरिक विकास करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन करें।
अध्यक्षता करते हुए मीना बंजारे ने बच्चों को खेल से होने वाले फायदे एवं स्वस्थ मस्तिष्क में स्वस्थ जीवन का विकास खेल से ही प्राप्त होता है पर बल देते हुए खेलों के प्रति प्रोत्साहित किए। अतिथि भी बच्चों के साथ बैडमिंटन खेलकर शिविर का शुभारंभ किए। ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण प्रशिक्षण शिविर प्रतिदिन 6 से 9 तक दिनांक 17 मई से 15 जून तक संपन्न होगा बच्चे समय को ध्यान में रखते हुए खेल मैदान पर अपनी उपस्थिति देवे। योगा एवं शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक विकास गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है जिसमें अधिक से अधिक छात्र 10से 14 वर्ष एवं 14से 17 वर्ष तक के बच्चे शामिल हो सकते है।


