धमतरी

सीएम ने गढक़लेवा का लोकार्पण कर चीला, फरा, ठेठरी,
17-May-2023 3:35 PM
 सीएम ने गढक़लेवा का लोकार्पण कर चीला, फरा, ठेठरी,

खुरमी का लिया स्वाद

गढक़लेवा में मिलेगी वाई-फाई की सुविधा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

धमतरी, 17 मई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जिले के अंतिम भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में ग्राम अछोटा में निर्मित गढक़लेवा का आज लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान गढक़लेवा का अवलोकन किया और स्व-सहायता समूह की महिलाओं से बातचीत कर गढक़लेवा में व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री को महिला स्व-सहायता समूह की सदस्यों ने बताया कि छत्तीसगढ़ी व्यंजन चीला, फरा, ठेठरी, खुरमी, अईरसा, चौसेला, सोहारी अन्य विविध प्रकार के व्यंजन गढक़लेवा में उपलब्ध रहेंगें।

गढक़लेवा में आने वाले ग्राहकों के बैठने के लिए आउटडोर और इनडोर की व्यवस्था की गई है। जहां पर ग्राहक पसंदीदा व्यंजनों का स्वाद ले सकते हैं, उल्लेखनीय है कि गढक़लेवा में ग्रामीण परिवेश का अनुभव कराने और छत्तीसगढ़ी व्यजनों को बढ़ावा देने के लिए गढक़लेवा बनाया गया है। गढक़लेवा में ग्राहकों को वाई-फाई की सुविधा भी मिलेगी।


अन्य पोस्ट