धमतरी

केपीएल क्रिकेट-राजनांदगांव ने रायपुर, धमतरी को हराया
17-May-2023 3:00 PM
केपीएल क्रिकेट-राजनांदगांव ने रायपुर, धमतरी को हराया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुरुद, 17 मई।  फ्रेण्ड्स क्लब कुरुद के तत्वावधान में आयोजित अंतरराज्यीय रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता केपीएल के पांचवें दिन, पहले मैच में रायपुर रायल्स ने छत्तीसगढ़ साइन को 24 रन से हराया, दूसरे मैच में संयम राजनांदगांव ने धमतरी को 4 विकेट से और तीसरे मैच में रायपुर रायल्स को राजनांदगांव ने 1 विकेट से हराया।

खेल मेला मैदान कुरुद में प्रति वर्षानुसार इस बार भी कलीराम चंद्राकर स्मृति में केपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। एक लाख के प्रथम पुरस्कार वाली इस स्पर्धा में नागपुर, माना, राजनांदगांव, बिलासपुर, रायगढ़, भानुप्रतापपुर, मैनपुर, रायपुर, कुंमली, अभनपुर, भिलाई, ओवरटेकर रायपुर, एलिड क्लब रायपुर, स्ट्रायकर जगदलपुर, झारुसुगुड़ा, आरंग, बसना, बालोद, दुर्ग, गरियाबंद, नारायणपुर, धमतरी, नयापारा, कवर्धा, कुरुद और कांकेर जिले की चुनिंदा 32 टीमों ने आने की हामी भरी है। 

22 मई को समापन कार्यक्रम में  विधायक अजय चन्द्राकर एवं  टीवी कलाकार दीपिका गोयल पुरुष्कार वितरित करेगी। कार्यक्रम को सफल बनाने में भूपेंद्र चंद्राकर, विनोद गोस्वामी, हरिश देवांगन, संजय ध्रुव, विरेंद्र बैस, पंकज नायडु, मुलचंद सिन्हा, रामेश्वर ध्रुव, प्रभात बैस, कृष्णकांत साहू, संजय, प्रमोद शर्मा, लक्ष्मी यादव, प्रकाश साहू, अमित निषाद, मलय,अनुराग, कमलेश,चंद्राकर, रवि सिन्हा सूर्या चंद्राकर आदि जुटे हुए हंै।


अन्य पोस्ट