धमतरी

राष्ट्रीय-अंतराष्ट्रीय स्तर पर नाम कमाने खिलाडिय़ों को कबड्डी की बारिकियां सीखने की जरूरत-तपन
16-May-2023 3:41 PM
राष्ट्रीय-अंतराष्ट्रीय स्तर पर नाम कमाने खिलाडिय़ों  को कबड्डी की बारिकियां सीखने की जरूरत-तपन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुरुद, 16 मई। कबड्डी अब गांव देहात का खेल नहीं रहा, क्रिकेट की तरह ही अब कबड्डी भी देश विदेश में शोहरत बटोर रही है, चकाचौंध वाले बड़े मैदानों में खेले जाने वाले इस गेम में पहुंचने के लिए भी खिलाडिय़ों को कड़ी प्रतिस्पर्धा से गुजरना पड़ता है उक्त बातें नपं अध्यक्ष तपन चंद्राकर ने ग्रामीण कबड्डी खिलाडिय़ों से कहीं।

कुरुद विधानसभा अंतर्गत ग्राम भेंडसर में युवा कबड्डी क्लब द्वारा आयोजित रात्रिकालीन कबड्डी प्रतियोगिता में अंचल की 32 टीमों ने भाग लेकर अपने उम्दा खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समापन समारोह एवं पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि नपं अध्यक्ष श्री चंद्राकर ने आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा कि कबड्डी अब हमारी पारम्परिक खेल नहीं रही है। इसने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फलक में अपनी जगह बना ली है, इसलिए हमें भी अपने खेल कौशल को उसी हिसाब से निखारने की जरूरत है। तभी ग्रामीण अंचल के खिलाडिय़ों को बड़े मैदानों में  प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल सकता है। कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष भरत नाहर ने बताया कि भेंडसर की स्पर्धा में करीब तीन दर्जन कबड्डी टीमों ने भाग लिया जिससे सिद्ध होता है कि गांव-गांव में इस खेल को खेलने वाले खिलाड़ी मौजूद हैं, जरूरत है उन्हें सही प्रशिक्षण और उचित अवसर की।  क्षेत्र के विभिन्न गांवों में होने वाले विविध खेल आयोजन बताते है कि कुरूद क्षेत्र के युवा खेल के प्रति कितने समर्पित है।

    अतिथियों के द्वारा प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार 6000 सौराबांधा, द्वितीय ईनाम 4000 पाहदा, तीसरा पुरस्कार 3000 गणेशपुर एवं चौथे ईनाम 1501 रुपए एवं शिल्ड गागरा को प्रदान किया गया।  इस मौके पर धर्मेंद्र साहू, गोविंद साहू, परमेश्वरी साहू, विकास सिन्हा, कन्हैया  साहू, भूपेंद्र गंगबेर, शिवकुमार साहू, नरेश जांगड़े, भारती साहू, उत्तरा सेन,  दुर्गा साहू,  कुंती धीवर, चंद्रिका ध्रुव, दिनेश साहू, खेमराज देवदास,भूषण लाल दीपक ध्रुव ,विजय साहू झम्मन लाल, अनिल धीवर, डेविड देवदास ,रामेश्वर धीवर मनीष,मनोज, सतीश धीवर, हिमांशु साहू, सोमनाथ यादव, भीषम ध्रुव आदि उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट