धमतरी

कांग्रेसियों ने कर्नाटक चुनाव में जीत की खुशियां मनाई
16-May-2023 3:08 PM
कांग्रेसियों ने कर्नाटक चुनाव में जीत की खुशियां मनाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

धमतरी, 16 मई। कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस पार्टी की विशाल जीत पर कांग्रेसियों ने शहर के मकई चौक में आतिशबाजी कर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर एक दूसरे को जीत की बधाई दी तत्पश्चात नेशनल हाईवे स्थित हनुमान जी के मंदिर पहुच पूजा-पाठ कर आशीर्वाद प्राप्त  किया।

 इस दौरान प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष शरद लोहाना, दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड के अध्यक्ष मोहन लालवानी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष निशु चन्द्राकर, कविता बाबर, ओंकार साहू , गोपाल शर्मा,विजय प्रकाश जैन, हरमिंदर छाबड़ा, सूर्यप्रभा चेटियार, मदन मोहन खंडेलवाल, अरविंद दोषी, सलीम रोकडिय़ा, आलोक जाधवआकाश गोलछा, ईश्वर देवांगन, घनश्याम साहू, प्रभा श्रीवास्तव,  वीणा देवांगन,कामड़े, शास्त्री सोनवानी, राजा देवांगन, गीत राम सिंह,योगेश शर्मा, पवन यादव, आशुतोष खरे, आशीष बंगनी, तारिक रजा, तनवीर कुरैशी,उदित साहू, कुबेर गंजीर सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट