धमतरी
जिले की मेरिट सूची में कोमल का नौंवा स्थान
15-May-2023 2:58 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 15 मई। जिले के 10वीं के मेरिट लिस्ट में यूनिक रीड इंग्लिश मीडियम स्कूल बेलरगांव की छात्रा कोमल साहू पिता निरंजन कुमार साहू निवासी नवागांव बेलर ने मेरिट लिस्ट में 91.83 फीसदी अंक लेकर 9वां स्थान हासिल किया है।
उनकी इस उपलब्धि पर दादा बलिराम साहू, चिंताराम ,चिन्तु राम ,बलभद्र अठभैया, यशपाल साहू -लक्ष्मी साहू,निरंजन -बसंती साहू, योगेंद्र -अम्बिका साहू,अक्षय- वेदवती ,विवेक, लीना, कंचन,धानी, बंटी, छोटू,हर्षित एवं समस्त परिजनों ने हार्दिक शुभकामनाएं,बधाइयाँ प्रेषित कर ख़ुशी जाहिर की है।
कोमल ने अपनी इस सफलता का श्रेय खुद की कड़ी मेहनत माता-पिता, दादा-दादी का आशीर्वाद एवं गुरुजनों के मार्गदर्शन को दिया है।
वह आगे भी इसी तरह खूब पढ़ लिख कर आगे बढऩा चाहती हंै।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


