धमतरी

मण्डी अध्यक्ष ने किया कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ
15-May-2023 2:33 PM
मण्डी अध्यक्ष ने किया कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 15 मई। 
युवा कबड्डी क्लब के तत्वावधान में ग्रामवासियों के सहयोग से भेण्डसर में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ मंडी अध्यक्ष नीलम चन्द्राकर जिला पंचायत सभापति तारिणी चन्द्राकर के आतिथ्य में किया गया। 

एक दिवसीय रात्रिकालीन कबड्डी प्रतियोगिता  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री चन्द्राकर ने कहा कि इस तरह के आयोजन से युवाओं में खेल के प्रति रुझान बढ़ता  है। खिलाडिय़ों को हार-जीत के बजाय अपने खेल कौशल को निखारने में ध्यान देना चाहिए। आज के परिवेश में पढ़ाई लिखाई के साथ खेल जगत में भी कैरियर बनाने की अच्छी संभावनाएं मौजूद हैं। 

इस अवसर पर सरपंच विकास सिन्हा, गोपीचन्द साहू, चन्द्रिका साहू, काशीराम साहू, राधेश्याम साहू, सौरभ पाल, मनहरण लाल ढीमर, डॉ रूद्रप्रताप साहू, केशराज दादर, दुर्गा प्रसाद साहू, यादराम साहू, मन्नू साहू, नकुल साहू, भगवानी साहू , दिनेश साहू, खेमराज देवदास, भूषण लाल, दीपक ध्रुव, विजय साहू, चोमेश्वर साहू, सेवक ध्रुव, भीषम ध्रुव, रोशन यादव, यादराम साहू, ललित साहू आदि उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट