धमतरी

चित्रांशु का 10वीं में 91.83 फीसदी अंक
13-May-2023 2:56 PM
चित्रांशु का 10वीं में 91.83 फीसदी अंक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 13 मई।
नगरी के रानीगाँव निवासी चित्रांशु साहू काो 10वीं में 91.83 फीसदी अंक  मिले। बेटे के उत्कृष्ट अंक लाने पर पिता गुलजार साहू व माता सरिता साहू की आँखें खुशियाँ से भर गई। 

आज मिली जानकारी के अनुसार नगरी के रानीगांव निवासी चित्रांशु साहू जो प्रयास आवासीय विद्यालय जगदलपुर में पढ़ते हुए 10वीं कक्षा को 91.83 फीसदी से उत्कृष्ट अंक प्राप्त किया। इस अवसर पर अनेक जनप्रतिनिधि उन्हें बधाइयाँ देने पहुँचे। 

इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री व पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमलता नागवंशी भी पहुँची। प्रेमलता नागवंशी ने चित्रांशु साहू को फूल माला श्री फल भेंट करके व मिठाई खिलाकर बधाई शुभकामनाएँ दीं तथा उनके द्वारा गिटार,  बांसुरी एवं उनके गाने की अनेक प्रतिभाओं को सराहा। इस अवसर पर छबी लाल साहू, लूकिता साहू, चित्रांश नागवंशी, लोकेश एलमा व ग्रामवासी उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट