धमतरी

शराब घोटाला: भाजपा मंडल कुकरेल ने सीएम का पुतला फूंका
11-May-2023 8:22 PM
 शराब घोटाला: भाजपा मंडल कुकरेल ने सीएम का पुतला फूंका

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नगरी, 11 मई। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन के आव्हान पर भाजपा मंडल-कुकरेल के तत्वधान में छत्तीसगढ़ के लबरा भूपेश बघेल कांग्रेस सरकार के 2000 करोड़ के शराब घोटाले के विरोध में कुकरेल तहसील के बस स्टैंड में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया गया, तथा जमकर नारे बाजी करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से इस्तीफा देने की मांग की। पुतला दहन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस की झूमा-झटकी हुई और भाजपा कार्यकर्ताओं का पुतला दहन सफल हो गया।

इस अवसर पर भाजपा मंडल-कुकरेल के प्रभारी विकल गुप्ता और मंडल अध्यक्ष वामन साहू ने कहाँ भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार ने 2000 करोड़ रूपये का शराब घोटाला किया है, जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आयी है तब से प्रदेश में भ्रष्टाचार, घोटाला, लूटमार, हत्या, डकैती, अपहरण, बलत्कार की घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हुई है। कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार ने भ्रष्टाचार में नये-नये कीर्तिमान स्थापित किए हैं। कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले प्रदेश की जनता के साथ गंगाजल की कसम खाकर प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी करने का वादा किया था। लेकिन भूपेश सरकार खुद ही शराब की बिक्री को बढ़ावा दे रही है एवं भ्रष्टाचार कर खुद ही भ्रष्टाचार में फंस गई।

पुतला दहन कार्यक्रम में मंडल प्रभारी विकल गुप्ता, मंडल अध्यक्ष वामन साहू, भाजपा महिला मोर्चा जिला प्रचार प्रसार जिला प्रभारी अनीता ध्रुव जिला पंचायत सदस्य, महामंत्री अजय यादव, संजय शांडिल्य मरकाम, महेश गोटा सरपंच, चन्द्रकला साहू मंडल उपाध्यक्ष, पूर्व मंडल अध्यक्ष टेलेश्वर ठाकुर, महिला मोर्चा मंडल-अध्यक्ष ईश्वरी ध्रुव, युवा मोर्चा मंडल-अध्यक्ष शैलेन्द्र साहू, मंडल महामंत्री इन्द्राणी निषाद, त्रिवेणी विश्वकर्मा, पदमा कंवर, माधुरी दीवान पूर्व सरपंच, सुरजोतिन ध्रुव, मंगल राम सिन्हा, टिकेश्वर साहू, शत्रुहन साहू, भोजलाल साहू, हेमलाल साहू, सत्तु राम साहू, बृजलाल मंडावी, राजू नेताम, शुभम यदु, हरिराम सोरी, अंकीत यदु, समीर ठाकुर, कौशिक साहू, पितम्बर महार, भरतलाल साहू, दुर्गेश कुमार गंजीर सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहें।


अन्य पोस्ट