धमतरी

गोंडवाना समाज का दो दिवसीय वार्षिक सम्मेलन
08-May-2023 4:02 PM
गोंडवाना समाज का दो दिवसीय वार्षिक सम्मेलन

नगरी, 8 मई। गोंडवाना समाज सेवा समिति नगरी का दो दिवसीय 16 वां वार्षिक सम्मेलन महासभा 2023 ग्राम गढिय़ापारा में सम्पन्न हुआ। सर्वप्रथम बूढ़ादेव की स्थापना व क्षेत्र के देवी-देवताओं की सेवा अर्जी कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद कांकेर लोकसभा क्षेत्र मोहन मंडावी एवं सिहावा विधानसभा क्षेत्र की विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव के कर कमलों से शुभारंभ हुआ।
 कार्यक्रम में 20 उपक्षेत्रों के मुड़ादारों, पदाधिकारियों ,युवा प्रभाग, महिला प्रभाग, कर्मचारी प्रभाग ने बढ़ चढक़र भाग लिया। 

इस अवसर पर अतिथियों एवं समाज प्रमुखों के द्वारा समाज को शिक्षा, सामाजिक संगठन , नशा मुक्ति, रोजगार, रूढि़ परम्परा, संस्कृति, संवैधानिक अधिकार, अंतरजाति प्रकरण में रोक, धर्मांतरण पर रोक जैसे विषयों पर बारी-बारी से चर्चा किया गया। 

उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में रामप्रसाद मरकाम अध्यक्ष गोंडवाना समाज तहसील नगरी, संरक्षक कुंदन सिंह साक्षी, गुलजार मरकाम श्रवण मरकाम पूर्व विधायक, अंबिका मरकाम पूर्व विधायक,बिंदा नेताम, सुखराम मरकाम, देवनाथ नेताम, राजेश समरथ, टिकेश्वर ध्रुव, आदि का योगदान रहा। 
कार्यक्रम का संचालन बलराम सोरी और ईश्वर मंडावी ने किया।


अन्य पोस्ट