धमतरी
मोपेड शो रूम के उद्घाटन में पहुंचे क्षेत्र के जनप्रतिनिधि
07-May-2023 3:35 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 7 मई। शनिवार को नगर स्थित डिकेश टीवीएस शो रूम का उद्घाटन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। जहाँ क्षेत्र के जनप्रतिनिधि व वरिष्ठजन सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित हुए। इसी दौरान संस्कृत कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ।
उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य रूप से सिहावा विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव, पूर्व विधायक श्रवण मरकाम, पूर्व विधायक अम्बिका मरकाम, भाजपा जिला मंत्री व पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमलता नागवंशी, जिला पंचायत सभापति मीना बंजारे, जनपद अध्यक्ष दिनेश्वरी नेताम, भाजपा महिला मोर्चा नगरी मंडल अध्यक्ष सुलोचना साहू, ह्रदय साहू, भूनेश्वर साहू, बृजलाल साहू, महेश साहू, लखनलाल ध्रुव व भारी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


