धमतरी

विमल मिश्रा ने रक्तदान कर आपसी भाईचारे की मिसाल कायम की
30-Apr-2023 6:42 PM
 विमल मिश्रा ने रक्तदान कर आपसी भाईचारे की मिसाल कायम की

नगरी, 30 अप्रैल। शुक्रवार को गणपति अस्पताल धमतरी में शहीद अमजद खान के वालिद साहब मोहम्मद कलीम खान को एंजल चिल्ड्रंस एकेडमी के संचालक विमल मिश्रा ने रक्तदान कर आपसी भाईचारे की भावना एवं देश प्रेम की भावनाओं को ध्यान में रखकर एक मिसाल कायम की।

समस्त परिवार जन एवं मित्र मंडली के द्वारा उन्हें धन्यवाद प्रेषित किया । समस्त मित्रगणों मोहम्मद कासिम अजमेरी, आर पी साहू एडवोकेट, सदर अंजुमन मुस्लिम समाज नगरी मो आमिर खान शेख, जियाउद्दीन रिज़वी, सलीम, असलम खिलची, वाहिद खान, सलीम मेमन , सलीम डिस्क इदरीस मेमन, हनीफ मेमन गुड्डू ,अब्दुल रब, रियाज़ ख़ान, अशरफ़ खान दिलावर, अंसार ख़ान, शेख रमज़ान, तार खान, अब्दुल जब्बार, लतीफ़ खान, अब्दुल जमाल ख़ान फारूख रिज़वी ,सोनू चौहान, मोनू चौहान ,अनवर रजा अशरफ़ खान मिस्त्री, अयाज़ रजा टीकू, मिस्त्री आदि लोगों ने बधाई देते हुए भूरी भूरी सराहना की।


अन्य पोस्ट