धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 30 अप्रैल। कांग्रेस पार्टी द्वारा वक्ता चयन के ऑडिशन में च्च्छत्तीसगढ़ की आवाज-कांग्रेस की आवाजज्ज् विषय पर निर्धारित किसी भी एक विषय पर दो मिनट का समय दिया गया। जिसमें प्रदेश विधि प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष रमेश पांडेय ने अपने तथ्यात्मक, नीतिपरक, तर्कपूर्ण वक्तव्य से निर्णायक मंडल को अपनी वाकपटुता से प्रभावित करने का प्रयास किया।
राजीव भवन धमतरी में आयोजित ऑडिशन में नगर के तेज़ तर्रार अधिवक्ता श्री पांडेय ने कहा कि देश में ही नही बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने अपनी जन कल्याणकारी योजनाओ से इतिहास रच दिया है। भूपेश सरकार ने साढ़े चार सालों में गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के सपनों को साकार करते हुए किसानों का कर्जमाफी ,धान खरीदी ,बिजली बिल हाफ करके राहत प्रदान की है, साथ ही बीमा योजना, नरवा गरवा घुरवा बारी ,बोनस सहित कई जन हितकारी योजनाओं से अन्नदाताओं का सम्मान कर उन्हें समृद्ध बनाने का काम किया है।
इसी तरह कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति को बढ़ावा देने के लिए सार्वजनिक अवकाश देना, लोकपर्व के कार्यक्रम आयोजित करना, हमर माटी हमर कलेवा हमर तिहार हमर संस्कृति हमर परंपरा के तहत सतत विकास खुशहाली जन हितैषी न्याय योजना के तहत नागरिकों के जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन लाकर स्वाभिमान पूर्वक जीने का अधिकार दिया है। आज राज्य में बेरोजगारी भत्ता योजना लागू कर युवाओं को आर्थिक एवं मानसिक रुप से राहत दी है। कांग्रेस नेता ने बताया कि केंद्र की सरकार से लोगों को निराशा के सिवा कुछ मिला ही नही। नोटबंदी, असफल जीएसटी, चीनी घुसपैठ, भ्रष्टाचार जैसे कई मसले है जहां केंद्र सरकार की विफलता जगजाहिर हुई है। इन सब को देखते हुए अब समय आ गया है कि हम छत्तीसगढिय़ा मॉडल को देश में लागू करने की तैयारी करें। पांडेय के धारदार तकऱ् सुन हॉल तालियों की गडग़ड़ाहट से गूंज उठा। वक्ता के रुप में उनका चयन होगा या नहीं इसका फैसला अभी आना बाकी है।


