धमतरी

सिहावा विधायक सांकरा के शोकाकुल परिवार से मिलने पहुंचीं
30-Apr-2023 3:21 PM
सिहावा विधायक सांकरा के शोकाकुल परिवार से मिलने पहुंचीं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नगरी, 30 अप्रैल। कुछ दिनों पहले ग्राम सांकरा में आंधी तूफान से आम का पेड़ गिरा, जिसके नीचे सप्ताहिक बाजार सांकरा में चना मुर्रा बेचने वाले देवलाल निषाद, पत्नी ईश्वरी निषाद, दोनों ही पेड़ के नीचे बाजार के दिन चना मुर्रा बेचकर जीवन यापन करते थे विगत दिनों मौसम खराब होने के कारण भयंकर आंधी तूफान की वजह से आम का पेड़ चना मुर्रा बेच रहे दंपत्ति के ऊपर गिरने से मौके पर ही दोनों की मृत्यु हो गई।

 जिसकी खबर पाकर सिहावा विधानसभा क्षेत्र की विधायक डॉ.लक्ष्मी ध्रुव शोकाकुल परिवार के घर सांकरा में पहुंचकर  परिवार जनों से मुलाकात कर परिवार के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की साथ ही मृत्य आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए परिवार को यथासंभव मदद करने की बात कही।

 इस बीच परिवार के दो बच्चों को महिला बाल विकास के माध्यम से बाल आश्रम में पढ़ाई के लिए लेटर लिखने की बात कही व तहसीदार की मौजदगी में प्राकृतिक आपदा के तहत दोनों के लिए चार - चार लाख घर पर ही तत्काल प्रकरण बनने के लिए तहसीदार को आदेशित किया।

 साथ ही विधायक ने शोकाकुल परिवार को पांच हजार का आर्थिक सहयोग प्रदान किया।


अन्य पोस्ट