धमतरी

हायर सेकण्डरी बेलौदी का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत
27-Apr-2023 6:28 PM
हायर सेकण्डरी बेलौदी का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत

नगरी, 27 अप्रैल। शासकीय हायर सेकण्डरी बेलौदी में स्थानीय परीक्षा सत्र 2022-23 का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया। इस अवसर पर शाला प्रबंध समिति के अध्यक्ष भुवनेश्वर साहू व काशीराम साहू,उमेंद राम साहू,कृष्ण पाल सरपंच, सदस्यगण,प्राचार्य,स्टॉफ की उपस्थिति में कक्षा नवमी और ग्यारहँवी का परीक्षा फल घोषित कर प्रावीण्य सूची में नाम आने वाले बच्चों को अंक सूची प्रदान कर सम्मानीत किया गया। इस सत्र में कक्षा 9वीं में कुल दर्ज संख्या 60 थी, जिसमें से 47 परीक्षा में शामिल हुए 02 बच्चे अनुपस्थित थे। इसमें आस्था साहू 94 प्रतिशत प्राप्त कर प्रथम स्थान पर रही।

इसी प्रकार 11 बच्चे अनुत्तीर्ण हुए। इस प्रकार से कुल 80 प्रतिशत बच्चे उत्तीर्ण हुए। इसी प्रकार कक्षा 11 वीं में कुल दर्ज संख्या 67 थी जिसमें सभी बच्चों ने परीक्षा दिलाई और सभी बच्चे शत-प्रतिशत उत्तीर्ण हुए।

जिसमें आर्ट से मुस्कान साहू प्रथम स्थान74 प्रतिशत, साइंस में ऋतू निषाद प्रथम स्थान 90प्रतिशत, कॉमर्स में हेमिका साहू प्रथम स्थान96 प्रतिशत, गणित लक्ष्मीनारायण साहू प्रथम स्थान93 प्रतिशत, कृषि केशव साहू प्रथम स्थान88 प्रतिशत प्राप्त कर कक्षा में प्रथम स्थान बनाए।

इस अवसर पर शाला प्रबंधन समिति के पदाधिकारी और शाला के स्टॉफ ने बच्चों को अच्छे परीक्षा परिणाम लाने के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दी, और अगली कक्षाओं में अच्छा परिणाम लाने के लिए जोर दिया। परीक्षा प्रभारी जितेंद्र कुमार व संतोष कुमार साहू,व पेमेश्वरी कंवर व्याख्याता ने भी बच्चों को हार्दिक बधाई दी। कार्यक्रम का सफल संचालन तिलक राम साहू व्याख्याता ने किया और आभार प्रदर्शन शाला के प्राचार्य ने किया।


अन्य पोस्ट