धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 27 अप्रैल। दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय युवा संसद में शामिल हुए कुरूद के सृजन मगर ने विशिष्ट जनों एवं देश भर से आए युवा सांसदों के बीच एक सांसद के रूप में अपना विचार प्रस्तुत किया।
दिल्ली से लौटकर सृजन ने बताया कि राष्ट्रीय युवा संसद भारत को एक बेहतर राष्ट्र बनाने में मदद करने के लिए देश भर के युवाओं के लिए अपने विचारों प्रस्तुत करने का एक मंच है। इसमें हर युवा को एक सांसद की भूमिका निभाने का मौका दिया जाता है। संसद सत्र चलता है, जिसमें देश के गंभीर मुद्दों पर बहस होती है, इसमे सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों होते हैं और बिल्कुल असली संसद सत्र की तरह यह चलता है। प्रत्येक युवा को अपने विचार रखने की स्वतंत्रता यहां मिलती है। इससे यहां की गतिविधियों को जानने व इससे सीखने में मदद मिलती है। सृजन के वक्तव्य को वहां सभी ने सराहा।
ज्ञात हो कि गोपाल मगर के पुत्र सृजन को इससे पहले भी विभिन्न अवसर पर देश विदेश में हुए आयोजन में जुडऩे व वहां अपने विचार प्रस्तुत करने का अवसर मिल चुका है।


