धमतरी

प्राथमिक व माध्यमिक शाला में 30.78 करोड़ के होंगे मरम्मत कार्य
25-Apr-2023 2:06 PM
प्राथमिक व माध्यमिक शाला में 30.78 करोड़ के होंगे मरम्मत कार्य

 सीएम-सिहावा विधायक का जाताया अभार 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नगरी, 25 अप्रैल।  सिहावा विधायक के प्रयास से प्राथमिक व माध्यमिक शाला में 30.78 करोड़ के मरम्मत कार्य होंगे। उक्त कार्यो की स्वीकृति पर ग्रामीणों और कांग्रेसियों ने  मुख्यमंत्री और सिहावा विधायक का आभार जताया ।

ज्ञात हो की पहली बार चुनाव जीत कर सिहावा विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ.लक्ष्मी ध्रुव ने जब क्षेत्र का दौरा किया तो प्रत्येक गांव से स्कूल के जर्जर होने की शिकायत प्राप्त हुई।  जिसमें 50 स्कूल डिस्मेंटल एवं 150 स्कूल मरम्मत योग्य था।

इसी तरह मगरलोड के स्कूलों के भी हालत खराब थी, क्योंकि भारतीय जनता पार्टी के 15 साल में कभी किसी ने स्कूल शिक्षा व्यवस्था के ऊपर ध्यान नहीं दिया वहीं वजह रही कि अधिकतर स्कूल जर्जर स्थिति में है।

 तब विधायक ने तत्काल संज्ञान में लेते हुए मुख्यमंत्री व शिक्षामंत्री के पास जाकर क्षेत्र की स्कूलों की वास्तुस्थिति के बारे में अवगत कराया एवं विधानसभा में स्कूल के बारे में प्रश्न लगाएं एवं विधायक ने प्रथम वर्ष में डीएमएफ मद से 10 स्कूल निर्माण करवाएं एवं मुख्यमंत्री एवं शिक्षामंत्री द्वारा 30 करोड़ 78 लाख लाख की स्वीकृति प्रदान किया गया।

आने वाले शिक्षा सत्र में बच्चे नए भवन में शिक्षा अध्ययन करेंगे।  नगरी ब्लाक में 68 स्कूल भवन एवं मगरलोड में 20 नए स्कूल भवन तथा दोनों ब्लॉक में 2 करोड़ 44 लाख का जीर्णोद्धार का कार्य स्वीकृति प्रदान किया गया।

 निश्चित तौर पर सभी स्कूल में पर्याप्त बैठने की की सुविधा उपलब्ध होगी।

निर्माण कार्यों की स्वीकृति पर अंबिका मरकाम पूर्व विधायक, मीना बंजारे सभापति जिला पंचायत धमतरी, मनोज साक्षी जिला पंचायत सदस्य धमतरी, भूषण साहू अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नगरी,डीहू राम साहू अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मगरलोड,कैलाश नाथ प्रजापति अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेलरगांव,अखिलेश दुबे अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी  कुकरेल,रूद्र प्रताप नाग विधायक प्रतिनिधि,राजेंद्र सोनी, भानेंद्र ठाकुर उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी, लखन लाल ध्रुव, अमृत लाल नाग, उत्तम गोलछा, अख्तर खान, राघवेंद्र वर्मा, कृष्ण कुमार कश्यप, निकेश ठाकुर ,कमलेश मिश्रा, रवि ठाकुर, राम भरोसा साहू,अय्यूब खान, कुलदीप साहू, प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस, नदीम अली प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस, गीतेश साव प्रदेश सचिव एनएसयूआई सोनू चौहान, अध्यक्ष युवा कांग्रेस, अंकुश देवांगन अध्यक्ष एनएसयूआई, महेंद्र पाण्डेय विधानसभा समन्वयक राजीव युवा मितान क्लब, प्रदीप सोन, भरत निर्मलकर, पेमन स्वर्णबेर,नरेश छेदैय्या,राजेंद्र ठाकुर, राजू कावड़े, किशन गजेंद्र, सविता सोन, आसिफ खान, पिंकी यदु, भरत लहरे, सहित सिहावा विधानसभा क्षेत्र के समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।


अन्य पोस्ट