धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 24 अप्रैल। धार्मिक एवं सामाजिक कार्य में अग्रणी भूमिका निभाने वाली संस्था बोलबम सेवा समिति ने पुलिस द्वारा सौंपी गई 68वीं लावारिस लाश का अंतिम संस्कार कर मृत व्यक्ति को सद्गति दी।
ज्ञात हो कि कुरुद थाना अंतर्गत ग्राम भांठागांव एफ़सीआई गोदाम के पीछे नहर में मिले एक अज्ञात व्यक्ति के शव को पुलिस ने अपनी सारी औपचारिकताएं पूरी कर बोल बम सेवा समिति को सौंप दिया। जिसका सोमवार को कुरूद के हिन्दु मुक्तिधाम में कफऩ-दफन किया गया। समिति अध्यक्ष भानु चंद्राकर ने बताया कि इसके पहले 67 लावारिश लाश को हम सद्गति दे चुके हैं।
इस काम में नंद आमदे, भारत साहु, विष्णु चन्द्राकर, थानेश्वर साहु, नीरज कुमार, बिरझू साहु, पुरुषोत्तम यादव, कृष्णा ढीमर, सीताराम, संतराम साहु, अमित नायक, गणपत यादव, प्रदीप कुमार सहित प्रधान आरक्षक राकेश साहु, आरक्षक गणेश नेताम का सहयोग रहा।


