धमतरी

जोन स्तरीय अंतर डाइट साहित्यिक सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा प्रतियोगिता के समापन में विधायक पहुंची
24-Apr-2023 2:40 PM
जोन स्तरीय अंतर डाइट साहित्यिक सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा प्रतियोगिता के समापन में विधायक पहुंची

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 24 अप्रैल। 
एससीईआरटी  रायपुर के मार्गदर्शन में शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय रायपुर के अधीनस्थ डाइट एवं बीटीआई का जोन स्तरीय अंतर डाइट शैक्षिक, साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं खेलकूद प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम डाइट नगरी जिला धमतरी में किया गया।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. लक्ष्मी ध्रुव विधायक सिहावा विधान सभा क्षेत्र एवं उपाध्यक्ष मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ शासन एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता भानेन्द्र ठाकुर उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी एवं कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि भूषण साहू ब्लाक अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नगरी, विमला मरकाम अध्यक्ष ब्लाक महिला कांग्रेस कमेटी नगरी निकेश ठाकुर संरक्षक, नरेश छेदैय्या एल्डरमेन नगर पंचायत नगरी, भरत निर्मलकर,एल्डरमेन नगर पंचायत नगरी,पेमन स्वर्णबेर एल्डरमेन नगर पंचायत नगरी, निकेश ठाकुर संरक्षक कांग्रेस कमेटी नगरी,सचिन भंशाली महामंत्री कांग्रेस कमेटी नगरी रामभरोसा साहू वरिष्ठ कांग्रेसी, अंशु देवांगन अध्यक्ष एन एस यू आई ब्लॉक नगरी, डां व्ही पी चंद्रा प्राचार्य डाइट नगरी एवं रायपुर जोन के सभी संकाय सदस्यों तथा छात्राध्यापकों की गरिमामई उपस्थित में सादर सम्पन्न हुआ। 

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि राम भरोसा साहू ने अपने शेरो -शायरी अंदाज में छात्राध्यापकों को एक अच्छे शिक्षक बन देश को आगे बढ़ाने में अपनी महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए सारगर्भित शब्दों से संबोधित किया। मुख्य आतिथ्य विधायक लक्ष्मी ध्रुव ने जोन स्तरीय अंतर डाइट टूर्नामेंट का सफल आयोजन डाइट परिसर नगरी में 34 वर्षों बाद नगरी में आयोजित के लिए डाइट नगरी के प्राचार्य डाइट फेकेल्टी एवं छात्राध्यापकों को बधाई एवं शुभकामनायें दी अपने उधद्बोधन में कहा कि शिक्षक का कार्य है शिक्षा देना रास्ता दिखाना, एक अच्छे नागरिक निर्माण करने में शिक्षक की महत्वपूर्ण भूमिका होती है शिक्षक के सफल मार्गदर्शन में संस्काररूपी ढाचे में ढाल दिया जाता है, जिसने उसका जीवन सफल होता है, इसलिए शिक्षक को भगवान से पहले दर्जा दिया गया है। 


अन्य पोस्ट