धमतरी

प्रोविडेंस इंग्लिश मीडियम हाईस्कूल नगरी में वार्षिकोत्सव
24-Apr-2023 2:39 PM
प्रोविडेंस इंग्लिश मीडियम हाईस्कूल नगरी में वार्षिकोत्सव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 24 अप्रैल।
प्रोविडेंस इंग्लिश मीडियम हाईस्कूल नगरी में 26 वां वार्षिकोत्सव का कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हुआ।

 संस्था में अध्ययनरत सभी छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेकर/ अपनी प्रस्तुति मंच के माध्यम से दी कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि आराधना शुक्ला अध्यक्ष नगर पंचायत नगरी कार्यक्रम के अध्यक्ष अजय नाहटा, उपाध्यक्ष नगर पंचायत नगरी एवं विशेष अतिथि के रूप में गुलाब भारती अध्यक्ष जनभागीदारी समिति विकल गुप्ता, पत्रकार जीवन नाहटा, दुर्गेश गंजीर उपाध्यक्ष, प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ एवं सुमन गुप्ता व्याख्याता उपस्थित थे। संस्था का प्रतिवेदन प्राचार्य सुनीता कश्यप ने प्रस्तुत किया।

मुख्य अतिथि आराधना शुक्ला ने अपने उद्बोधन में बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी एवं नगरी नगर के प्रथम अंग्रेजी माध्यम के स्कूल के सफल संचालन के लिए प्रबंधन समिति को धन्यवाद दिया। अजय नाहटा ने कहा बच्चों से आह्वान किया पढ़ाई के साथ साथ खेलकूद एवं अन्य गतिविधियों में भी छात्रों को आगे आने की बात कही प्रोविडेंस इंग्लिश मीडियम हाई स्कूल जोकि नगरी में पिछले 26 वर्षों से संचालित है। इनके माध्यम से होनहार बच्चे जो समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी रूप से काम कर रहे हैं। कार्यक्रम को संस्था के प्रमुख विकल गुप्ता ने संबोधित किया उन्होंने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नागेंद्र शुक्ला कमल डागा मोहन नाहटा सुलोचना साहू देवेंद्र भारती सुनीता कश्यप वनमाला साहू, एस वर्मा संगीता साहू अंजू साहू सादिया खान हेमराज साहू वैभव सोनी चित्रलेखा अनीता कश्यप महेश्वरी साहू एवं सभी पालक गण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन देवकी साहू एवं थामेश्वरी साहू ने किया।


अन्य पोस्ट