धमतरी
परखंदा के 3 छात्र दिल्ली में खेलेंगे नेटबॉल
24-Apr-2023 2:38 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
कुरुद, 24 अप्रैल। शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला परखंदा के 3 छात्रों का चयन नेटबॉल रास्ट्रीय सब जूनियर प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
प्राचार्य हीराराम साहू ने बताया कि 25 से 28 अप्रैल तक दिल्ली मे होने वाली नेशनल प्रतियोगिता के लिए गत दिनों छत्तीसगढ़ नेटबॉल संघ द्वारा फ़ास्ट फाइव नेटबॉल चयन ट्रायल रायपुर मे किया गया। जिसमें सब जूनियर और जूनियर प्रतियोगिता मे उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले परखंदा के मुकेश साहू कक्षा 12वीं, तुकेश कुमार, लक्की पटेल कक्षा-9वीं का चयन हुआ है। छत्तीसगढ़ टीम कोच -हिमांशु निषाद होंगे।
इस उपलब्धि पर शिक्षक, शाला समिति, पंचायत एवं खेल से जुड़े अधिकारियों ने हर्ष जताते हुए छात्रों को बधाई दी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे



