धमतरी

भखारा के मुख्यमंत्री ट्रॉफी क्रिकेट स्पर्धा में रोज लग रहे चौके-छक्के
23-Apr-2023 3:15 PM
भखारा के मुख्यमंत्री ट्रॉफी क्रिकेट स्पर्धा में रोज लग रहे चौके-छक्के

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरूद, 23 अप्रैल।
क्रिकेट क्लब भखारा में खेले जा रहे मुख्यमंत्री ट्रॉफी रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में रोज होने वाले रोमांचक मैच में गेंदबाजों को विकेट उड़ाने और बल्लेबाजों के छक्के लगाते देखने सैकड़ों दर्शक मैदान पहुंच रहे हैं।

कुरुद के बाद भखारा में  मुख्यमंत्री ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता करा रहे नपं अध्यक्ष तपन चंद्राकर ने बताया कि अंचल की खेल प्रतिभाओं को निखार उन्हें बड़ा मंच दिलाने के उद्देश्य से  क्रिकेट  का आयोजन किया जा रहा है।  16 अप्रैल को प्रतियोगिता का उद्घाटन वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मोहन लालवानी,शरद लोहाना, नपं अध्यक्ष तपन चंद्राकर, मंडी उपाध्यक्ष प्रमोद साहू आदि के द्वारा किया गया। अब तक इस टूर्नामेंट चालीस से भी ज्यादा टीमों ने हिस्सा ले अपने हुनर दिखा चुकी है।

21 अप्रैल को पहला मैच लोहार पथरा वर्सेस भखारा के बीच खेला गया। जिसमे लोहारपथरा ने बाजी मारी। भेंडसर और सिलोटी के मध्य हुए मुकाबले में सिलौटी ने भेंडसर की टीम को हराया। भखारा पुलिस टीम ने कोलियारी को हराकर मैच अपने नाम किया। अंतिम मैच में गातापार ने भखारा को किनारे लगा दिया।

आयोजन को सफल बनाने में क्रिकेट क्लब भखारा के बिट्टू गौर, प्रतीक तिवारी, सुरज साहू, चिंतामणी साहू, राजकुमार भूषण, मेघनाथ यशवंत, दीनू पटेल, भास्कर, दक्ष सार्वा, पंकज ,सुभाष, हितेन्द्र, साहिल, लालजी कंवर, सोनू तिवारी, जय निर्मलकर, गुलशन गर्ग, टिकेश साहू ,कोमेश, युवराज, निखिल, हिमाशु गजेन्द्र, मोनू, डोमेश, कमलदीप साहु आदि जुटे हुए हैं।


अन्य पोस्ट