धमतरी

दलगत राजनीति से ऊपर उठकर समाज हित को प्राथमिकता देने पर जोर
22-Apr-2023 3:50 PM
दलगत राजनीति से ऊपर उठकर समाज हित को प्राथमिकता देने पर जोर

भामाशाह जयंती के बहाने साहू समाज ने दिखाई ताकत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
 कुरुद, 22 अप्रैल।
तहसील साहू समाज कुरूद एवं परिक्षेत्र, ग्रामीण साहू समाज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित  भामाशाह जयंती महोत्सव में समाजिक पदाधिकारियों ने समाज को जागृत करते हुए राजनीतिक दलों को चेताया कि मां कर्मा के अनुयाइयों को अब प्रदेश की राजनीति में प्रमुख स्थान देना होगा, तभी बात बनेगी।

पुरानी मंडी परिसर में 21अप्रैल को आयोजित दानवीर भामाशाह जयंती महोत्सव में कुरुद तहसील के अस्सी गांव से हजारों की संख्या में साहू समाज के लोग शामिल हुए। मंच से विपिन साहू, रघुनंदन साहू, मालकराम साहू, अवनेंद्र साहू, शारदा साहू, मंजू प्रमोद साहू, सुमन संतोष साहू आदि ने समाज को संबोधित करते हुए कहा कि हमें दलगत राजनीति से ऊपर उठकर समाज हित को प्राथमिकता देना होगा। तभी हम राजनीति एवं सत्ता की मुख्य धारा में शामिल हो सकते हैं। इसके पूर्व चंडी मंदिर से पूजा अर्चना कर बाजे गाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों महिलाएं सिर पर कलश धारण कर शामिल थी।

पुराना बाजार चौक में नपं अध्यक्ष तपन चंद्राकर, नीलम तारिणी चन्द्राकर, आशीष शर्मा, योगेश चन्द्राकर आदि कांग्रेसी नेताओं ने एवं कारगिल चौक में नेता प्रतिपक्ष भानु चंद्राकर, मोहन अग्रवाल, कृष्णकांत साहू, ज्योति चन्द्राकर, भूपेंद्र सिन्हा, टिकेश जागृति साहू आदि भाजपा नेताओं ने शोभायात्रा का स्वागत किया।

इस मौके पर राधेश्याम साहू,रमेशर लाल, मनीष, हेमराज,देवव्रत, डुमेश, रामप्यारे, प्रेमचंद, कौशल,तेजन, जागेश्वर, रिखीराम साहू, लक्ष्मीकांता, त्रिवेणी, रजनी, गायत्री, दुर्गा साहू सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे।


अन्य पोस्ट