धमतरी

जनवि कुरुद में ओपन जिम का उद्घाटन
18-Apr-2023 3:44 PM
जनवि कुरुद में ओपन जिम का उद्घाटन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 18 अप्रैल।
जवाहर नवोदय विद्यालय कुरूद में  विज्ञान ज्योति पार्क एवं ओपन जिम का उद्घाटन वार्ड पार्षद उत्तम साह, प्राचार्य मनोज विद्यार्थी के हाथों से किया गया।

विज्ञान ज्योति पार्क में जीव विज्ञान से संबंधित अध्ययन हेतु राजहंस एवं कछुआ के निवास हेतु व्यवस्था की गई है वहीं अन्य पौधों को भी लगाया गया है। आगे इस पार्क में भौतिक विज्ञान से संबंधित कुछ मॉडल भी लगाने की योजना है। विद्यालय परिसर में इन दो सुविधाओं के स्थापना से  बच्चों में उत्साह और खुशी का माहौल देखा गया।

इस मौके पर शिक्षक मनीष शुक्ला, श्री दनसना, पीजी बेहरे, बीपी सेन, अनंत, अंजना टोप्पो, अनामिका विद्यार्थी सहित शिक्षक कर्मचारी एवं विधार्थी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट