धमतरी
नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में 312 मरीजों ने लिया लाभ
17-Apr-2023 3:43 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 17 अप्रैल। न्याय सप्ताह सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत कुरुद विधायक अजय चंद्राकर के पहल पर आयोजित नि:शुल्क परामर्श- स्वास्थ्य सेवा शिविर में 312 मरीज़ों ने स्वास्थ्य संबंधी जांच करा के दवाइयाँ प्राप्त की।
रविवार को इंडोर स्टेडियम में न्याय सेवा सप्ताह के अंतर्गत नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। जिसमें राजधानी से आए विशेषज्ञ डाक्टरों ने अपनी सेवा प्रदान की। कार्यक्रम संयोजक भानु चन्द्राकर ने बताया कि शिविर में तीन सौ से अधिक मरीजों ने शिविर का लाभ उठाया। अंत में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अतिथि चिकित्सकों का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर मुलचंद सिन्हा, दीपक चन्द्राकर, उमेश बैस, अनूप यादव, केवल, संजु चन्द्राकर, भगवती यादव, किशोर साहु, यशवंत साहु, ज्ञानु, अनुशासन आमदे, दीपक साहू, ओमप्रकाश, ममता साहू आदि उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


