धमतरी
सेलद्वीप के मानसगान में पहुंचे तपन
13-Apr-2023 3:02 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरूद, 13 अप्रैल। ग्राम सेलद्वीप में मानसगान प्रतियोगिता आयोजित की गई। समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुरूद नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चंद्राकर ने इस शानदार आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा कि सेलद्वीप वर्षों से आस्था और भक्ति का केंद्र रहा है। महानदी तट पर बसे इस गांव में हमेशा राम नाम की धारा और भक्ति स्तुति का आयोजन ऐसे ही होते रहे। उन्होंने इस भक्तिपूर्ण आयोजन के लिए ग्रामवासियों को साधुवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर प्रमोद साहू, लोकेश्वर सिन्हा, राजेन्द्र साहू, अवध राम, कपिल, मणीराम साहू, गणपत, अनन्त, धनेश्वर दीवान, तुकाराम साहू, मिथलेश साह, कुशल निषाद, चित्रसेन यादव, ऋषि साहू, भीमसेन, विश्वनाथ, शजीवन साहू, दिलेश्वर दीवान, गोकुल साहू आदि ग्रामीण उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


