धमतरी
सभापति मन्नू यादव ने सचिव संघ की मांगों का समर्थन किया
13-Apr-2023 2:50 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
नगरी, 13 अप्रैल। एक सूत्रीय मांग को लेकर काफी समय से हड़ताल पर बैठे सचिव संघ के मागों को समर्थन देने जनपद पंचायत नगरी के सभापति मन्नू यादव ने धरना स्थल पर पहुंच कर सचिवों को आईसक्रीम खिला कर समर्थन किया।
श्रीयादव ने धरना स्थल पर पहुंच कर सचिवों के मांगों, व धरना प्रदर्शन के रूप रेखा के बारे में जानकारी ली। बुधवार को हड़ताल का 28 वां दिन रहा। धरना प्रदर्शन करने वाले ब्लाक अध्यक्ष अनित ध्रुव, सचिव भोलाराम साहू, श्री मति लक्ष्मी साहू,भरोसा राम यादव, बी आर कुलदीप, राम भरोस साहू, मदन सेन, थानू देवदास, खिज्जन भंडारी, धनुष नेताम, गजेंद नेताम परमानंद नेताम लक्मु मरकाम, पिलाराम सेन, हरी संकर साहू, बलराम नेताम, प्रमोद महिलांगे, सहित सचिव संघ नगरी के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


