धमतरी

कुरुद में अंगूरी भाभी ने कहा सहीं पकड़े हैं...!
12-Apr-2023 4:08 PM
कुरुद में अंगूरी भाभी ने कहा सहीं पकड़े हैं...!

विधानसभा स्तरीय कमल कप कबड्डी में मंदरौद बना सिरमौर

कुरुद, 12 अप्रैल। फ्रैंड्स क्लब के बैनर तले कुरुद में आयोजित कमल कप कबड्डी प्रतियोगिता के विजेता खिलाडिय़ों को प्रसिद्ध टीवी अभिनेत्री शिल्पा शिंदे एवं पूर्व मंत्री अजय चन्द्राकर ने अपने हाथों से सम्मानित कर नगद राशि एवं कमल कप प्रदान किया।

विवेकानंद इंडोर स्टेडियम में 4 से 11 अप्रैल से चली कबड्डी प्रतियोगिता में कुरुद विधानसभा के 160 गांवो की कबड्डी टीमों ने भाग लेकर अपना दमखम दिखाया। मंगलवार को खेले गए मुकाबले में जीत कर मंदरौद की टीम ने प्रथम पुरस्कार 51000 रु एवं कमल कप अपने नाम किया।  सौराबांधा ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर 25000रु एवं मौरीखुर्द को तृतीय एवं चर्रा कबड्डी दल को चतुर्थ पुरस्कार से संतोष करना पड़ा।

पुरस्कार वितरण समारोह में ग्लैमर का तडक़ा लगाने आई प्रसिद्ध टीवी अभिनेत्री शिल्पा शिंदे उफऱ् सही पकड़े हैं वाली अंगूरी भाभी ने भैया और देवरों को लटके झटके दिखा भरपूर मनोरंजन किया। विधायक अजय चन्द्राकर ने अंगूरी भाभी को कुरुद की खेल एवं कला संस्कृति से अवगत कराया। करीब एक घंटे मैदान में रही भाभी जी ने खिलाडिय़ों से हाथ मिलाकर परिचय प्राप्त किया। इसके अलावा उन्होंने अपने चुलबुले देवरों के साथ फोटो खिंचवाने वाली फरमाइश भी पूरी की।

इस मौके पर कमलेश ठोकने, निरंजन सिन्हा, ज्योति चन्द्राकर, भीमदेव,मालकराम साहू, भूपेंद्र चन्दाकर, झागेश्वर ध्रुव, रविकांत चन्द्राकर,कृष्णकांत साहू, विनोद गोस्वामी, हरिश देवांगन, विरेंद्र बैस, प्रसन्न नायडु, संजय चैनवानी, प्रवीण केला, जितेंद्र चंद्राकर, भोजराज चंद्राकर, मुलचंद, भूपेंद्र सिन्हा, मलय, अनुराग, सत्यम, कमलेश चंद्राकर, राजेश साहू, अनुप, किशोर यादव आदि उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट