धमतरी

शासकीय रोपणियों में आम की नीलामी के लिए तिथि निर्धारित
12-Apr-2023 3:43 PM
शासकीय रोपणियों में आम की नीलामी के लिए तिथि निर्धारित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

धमतरी, 12 अप्रैल। उद्यान विभाग के तहत स्थापित जिले की शासकीय रोपणियों में रोपित आम बगीचे का फलबहार नीलामी की जाएगी।

सहायक संचालक उद्यान ने बताया कि धमतरी के शासकीय उद्यान रोपणी बेन्द्रानवागांव में 17 अप्रैल, कुरूद के शासकीय उद्यान रोपणी भाठागांव में 19 अप्रैल और नगरी के शासकीय उद्यान रोपणी सेमरा में 20 अप्रैल को आम की नीलामी की जाएगी। सभी रोपणियों में नीलामी दोपहर ढाई बजे से शुरू होगी।  उन्होंने बताया कि बोली लगाने के पूर्व नीलामी में भाग लेने के लिए प्रावधानित राशि तीन हजार रूपये जमा करना होगा।

आम नीलामी के बाद प्रथम बोलीकर्ता को नीलामी का 50 प्रतिशत राशि नीलामी के बाद 24 घंटे के भीतर रोपणी कार्यालय में जमा करना अनिवार्य है। नीलामी की शर्तों की जानकारी हेतु कलेक्टोरेट के समीप स्थित कम्पोजिट भवन के कमरा नं. 11, 12, 13 और संबंधित शासकीय उद्यान रोपणी से संपर्क कर प्राप्त किया जा सकता है।


अन्य पोस्ट