धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 10 अप्रैल। बेमेतरा के बिरनपुर गांव में भुनेश्वर साहू की जघन्य हत्या विशेष समुदाय द्वारा किया गया जिसके विरोध में प्रदेश व्यापी आह्वान के तहत सर्व हिंदू समाज एवं भारतीय जनता पार्टी द्वारा 10 अप्रैल सोमवार को सिहावा विधानसभा क्षेत्र में बंद का आह्वान करते हुए शासन प्रशासन से भुनेश्वर साहू के हत्यारों को फांसी की सजा देने की मांग किया।
क्षेत्रवासियों ने उक्त आह्वान का समर्थन करते हुए सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक अपना प्रतिष्ठान बंद करके सहयोग प्रदान किया। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी ने आम जनता को धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री प्रकाश बैस, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नागेंद्र शुक्ला, पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष कमल डागा, जिला मंत्री राजेंद्र गोलछा, मंडल अध्यक्ष मोहन नाहटा, विधानसभा मीडिया प्रभारी रामगोपाल साहू, महामंत्री हृदय साहू -राजेश गोसाई, संत कोठारी, नरेंद्र नाग, निखिल साहू, गुरु प्रसाद साहू, हरीश सारवां, मन्नूलाल साहू, भूपेंद्र साहू, मनोज साहू, सुरेश कुमार साहू, सुनील निर्मलकर, यशवंत साहू, ईश्वर लाल साहू, संतोष साहू, राजा पवार एवं युवा मोर्चा के अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।


