धमतरी

शिक्षा से होगा समाज का विकास-प्रेमलता
10-Apr-2023 3:48 PM
शिक्षा से होगा समाज का विकास-प्रेमलता

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नगरी, 10 अप्रैल। आदिवासी ध्रुव गोंड समाज तहसील मगरलोड द्वारा आयोजित 61वाँ वार्षिक सम्मेलन महासभा में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व जिला पंचायत सदस्य व भाजपा जिला मंत्री प्रेमलता नागवंशी उपस्थित हुई।

सर्वप्रथम कलश यात्रा व देवी देवताओं का स्वागत किया गया तथा श्री बूढ़ा देव व पाँच वंशों का पूजन आरती भव्य रूप से की गई।

प्रेमलता नागवंशी ने कहा कि युवा कैसे नशा में लिप्त हो रहे हैं, जिसके कारण परिवार व समाज का माहौल खराब हो रह है। उन्होंने युवा पीढ़ी को पढ़ाई पर ध्यान देने को एवं शिक्षा से समाज का विकास की बात कही। दूसरी ओर उन्होंने समाज में मातृ शक्ति द्वारा समाज में किए गए कार्यों को सराहा तथा शिक्षा के माध्यम से समाज के लिए आगे आ रही बेटियों के कार्यों को सराहा।        कार्यक्रम में उनके साथ मुख्य रूप से आदिवासी ध्रुव गोंड समाज परिक्षेत्र अध्यक्ष सेवक राम छेदैया, ध्रुव गोंड समाज तहसील मगरलोड अध्यक्ष माधव सिंह ठाकुर, ध्रुव गोंड समाज तहसील नगरी अध्यक्ष छेदप्रकाश कौशिक, सिंगपुर परिक्षेत्र अध्यक्ष बिनझवार सिंह ठाकुर, मारागाँव परिक्षेत्र अध्यक्ष भानुराम नेताम, कोषाध्यक्ष मारागाँव नारायण सिंह ध्रुव , कोषाध्यक्ष सिंगपुर सोमनाथ ध्रुव , सर्व आदिवासी समाज मगरलोड तहसील अध्यक्ष जग्गनाथ मंडावी, अशोक ध्रुव , अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ ध्रुव गोंड समाज मगरलोड मकेश्वरी ध्रुव, हिरवानी ठाकुर, चुन्नीलाल ध्रुव, हीरामन ध्रुव , रम्भा ध्रुव , अनुसुइया ध्रुव , जमुना ध्रुव , जमुना ध्रुव, नूतन ध्रुव, दुर्गा ठाकुर, चेतन राम ध्रुव , रमेश मंडावी, राजेश जगत, मनीष कुमार ध्रुव , कीर्तन नरेटी, लाल सिंह मरकाम, अजय ध्रुव , शारदा ठाकुर, संतोषी ध्रुव  व ध्रुव  गोंड समाज के सामाजिक बंधु भारी संख्या में उपस्थित हुए।


अन्य पोस्ट