धमतरी

चर्रा आत्मानंद स्कूल में प्रवेश शुरू
10-Apr-2023 2:46 PM
चर्रा आत्मानंद स्कूल में प्रवेश शुरू

कुरुद, 10 अप्रैल।  स्वामीआत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय चर्रा में कक्षा पहली से बारहवीं तक के रिक्त सीटों के लिए 10 अप्रैल से 5 मई 2023 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया गया है ।
प्राचार्य देवेन्द्र दादर ने बताया कि रिक्त सीटों के विरुद्ध अधिक पात्र आवेदक होने पर लॉटरी से उनका चयन किया जाएगा । कक्षा पहली में प्रवेश हेतु विद्यार्थी की आयु 31 मई 2023 की स्थिति में 5 वर्ष 6 माह से 6 वर्ष 6 माह के मध्य होनी चाहिए। कोरोना महामारी के कारण अनाथ हुए बच्चों को महतारी दुलार योजना के अंतर्गत प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश हेतु ऑनलाइन वेबसाइट WWW. Cgschool. In /seams हैं।
 


अन्य पोस्ट